30 September 2009

गुलदाऊदी

मेरी भारतीय सहेली को यह सुनकर हैरत हुई कि हम गुलदाऊदी की पंखुलडी खाते हैं।



हाँ, खाते हैं।
शरद का स्वाद है।


खासकर पीली और काकरेज़ी पंखुडीकी गुलदाऊदी खाने के लिए सब्जी
की रूप में बेची जाती है।

पंखुडी को गर्म पानी में उबारकर, सिरका और शोयु से खाते हैं।
थोड़ा कडुवा, पर फूल की सुगंध भी मज़ा ले सखते हैं।



मैशरूम, गुलदाऊदी, और गुलदाऊदी के पत्ते (खने की सब्जी)

29 September 2009

वर्तनी और उच्चारण

आप गाँव या पाँव कैसे बोलते हैं ?

लिपि सीधा बोलने में "gaanv" ओर "paanv"। लेकिन मेरे हिन्दी-जापानी शब्दकोश में ऐसा लिखा है कि अपवाद रूप में, "gaaoon" ओर "paaoon"।
मैंने काई भारतीय लोगों को पूचा। उन लोगों का जवाब "gaanv" ओर "paanv" था।

आप कैसे बोलते हैं ?

और एक से सुना है कि सिंह का उच्चारण शेर के लिए "sinha", लेकिन नाम के लिए "sing" ( "g" हल्का )
बहुत रोचक बात है ! लेकिन सच ??

फिर

पिछ्ले आधा साल पहेले से यहाँ कुछ नहीं लिखा था।
चिंताओं से मैन बेचैन थी। अब भी वे दूर नहीं चली गई। हमेशा मेरे पास हैं। लेकिन इसीलिए जपनी नहीं, दूसरी भाषा में लिख्नने की जगह जरूरी हो। काश मेरा हिम्मत फिर चिंताओं से कभी नहीं दबाया जाए।

06 April 2009

वसंत आ गया!



आखिर जापान में वसंत आ गया!



छोटा सा खुश।





साग लेकर चेरी की पंखड़ी भी साथ साथ मिली ।

29 March 2009

हिन्दी क्लास

मैं हर महीने में एक बार, हिन्दी कहनी पढ़ने जाती हूँ ।अब कृष्णा सोबती का "बादलों के घेरे " पढ़ रही हूँ।

मेरे 5 सहपठियों में, एक मुझे से युवा है, 4 बड़े हैं ... सुना है कि उन में 3 लोगों की उम्र शायद 80 से ज़्यादा हैं। सब सालों हिन्दी सीखते आए हैं , पर एक युवती (उस की आयु भी अब 40 से बड़ी हो गई) को छोड़कर हम सब हिन्दी बोल नहीं सकते!

पिछ्ले क्लास से लौटने की गाड़ी में एक सहपठी से बात की ...सालों सीखने पर हिन्दी कुछ अभ्यास बढ़ा नहीं। लेकिन न जाने क्यों, छोड़ने का विचार भी मन में कभी नहीं हुआ था।
...शायद हिन्दी पसंद है ...?

23 March 2009

हाशिओकि



यह क्या है ?
















ये 箸置き( "हाशिओकि" chop stick रेस्ट ) हैं।



हम जापानी हाशि (चोप्प स्टिक) से खाना खाते हैं। खाने के बाद, ज़रूर चोप्प स्टिक के अगला भाग गंदा हो जाते हैं। गंदे चोप्प स्टिक को मेज़ पर रखकर फिर उन से खाना पसंद नहीं है। इसलिए हाशिओकि इस्तेमाल करते है। जैसे छुरी-काँटे, प्लेट पर चोप्प स्टिक रख सकते हैं, पर जापानी टेबल मना (आचरण) में इस से हाशिओकि इस्तेमाल करना अच्छा मनाते हैं।

21 March 2009

Q&A

विकास स्वरूप का उपन्यास Q&A (फिल्म Slumdog $ Millionaire की मूल
कृति) जापानी में पढ़ी। जापानी पुस्तक का नाम "ぼくと1ルピーの神様" (बोकु तो इचि रुपी नो कामिसामा....."मैं और भगवान एक रुपये का")। बहुत मज़ा आया ! लेकिन उपन्यासकाल का नाम, जापानी में विकास स्वरूप तो नहीं, विकस स्वराप लिखा है। शायद अंग्रजी में Vikas Swarup लिखा होगा...