01 June 2010

चान वाला

शिष्टता से दूसरे लोग पुकारने में, हिन्दी में नाम के साथ "जी " लगाते हैं। जैसा जापानी में "सान" इस्तेमाल  करते हैं। "ओबा-सान" का सान, "मौसी जी " की  "जी" है। लेकिन जापान में मौसी को सान के बिना, सिर्फ़  "ओबा"  के शब्द में कभी नहीं पुकारते हैं। क्योंकि अधिकतर मौसी अपने से बड़ी हैं, बड़े लोगों को नाम में ही  पुकारने का आदत जापान में नहीं है।

सान तो सभी के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन छोटे लोगों  या अंतरंगों को हम अधिकतर सान की बजाए, अपनेपन से चान या कुन लगाकर नाम लेते हैं। "कुन" अधिकतर लड़के के लिए इस्तेमाल करते हैं, जैसा "राजेन्द्र-कुन", "राजु-कुन", या कुलनाम के साथ, "सिंह-कुन"।

 "चान" तो लड़के से लड़कियों के लिए ज़्यादा उपयोग करते हैं, लेकिन लड़के के लिए भी "चान" लगा सकते हैं। लगता है कि चान वाले कुन वाले से और अंतरंग संबंध है। आम तौर पर, बड़े होने के बाद, बच्चों को छोड़कर दूसरे को चान या कुन में नहीं पुकारते हैं। सिर्फ़ पुराना  मित्र, जिस से संबंध बचपन से ज़ारी रहा है, जिस के नाम लेने में ही अपने आप चान कहते हैं।

अब तक मेरे मित्र, पति, और कभी कभी भाइयां, मंमी भी चान लगाते मेरा नाम लेते हैं।

8 comments:

  1. ओबा-सान अब कैसी हैं आप ? आप उदास मत होना नहीं तो आपकी सहेली को दुख होगा । इस धरती पर आपकी सहेली का कार्य खत्म हुआ। ईश्वर उनकों खुश रखे।
    आपकी ये पोस्ट बहुत अच्छी है हिन्दुस्तान में भी यही होता है जो कि जापान में,यहाँ पर लड़्के के लिये बेटा और लड्की के लिये बेटी कहा जाता है।
    अभी मेरी दीदी आई हुईं हैं ,उनकी तीन बेटिया हैं 6,3 और2 साल की सबसे बड़ी वाली मेरे साथ जंकेन खेलती है .....फिर मिलते हैं"

    ReplyDelete
  2. Amitraghat जी,
    सच, मेरी सहेली, हमें हाँसाने का अंत्येषिट संसकार का तैयार करके चली गई। अब ईश्वर को भी हाँसाती होगी। आप की टिप्प्णी पढकर मेरी दुख भी हलका हो गई। धन्यवाद।
    आप की भाँजियों को मेरी नमस्ते बताइए।

    ReplyDelete
  3. बहुत सारी जानकारी मिली,जापानी भाषा के बारे में...ऐसे ही हमें नई नई बातों से परिचित कराते रहिये...शुभकामनाएं

    ReplyDelete
  4. rashmi ravija जी,
    धन्यवाद। मेरी हिन्दी काफ़ी अच्छा होता तो और विसतार से बता सकती होता।

    ReplyDelete
  5. अब समझा अभिनेता जैकी चान के 'चान' का मतलब. सही है ना? या फिर जैकी चान के चान का कोई और अर्थ है?

    ReplyDelete
  6. Raviratlami जी,

    जी, नहीं। जैकी चान चीनी हैं, और 'चान' उन का कुलनाम है।

    ReplyDelete
  7. सादर धन्यवाद। बहुत ही अच्छी जानकारी।। लिखती रहें।। सादर।।

    ReplyDelete
  8. प्रभाकर पाण्डेय जी,

    धन्यवाद।
    अपनी हिन्दी योग्यता की कमी से जो कहना चाहती हूँ, वह अब तक ठीक लिख नहीं सकती। दूस्रे लोगों की हिन्दी पढ़कर तनमन से सीखना है।

    ReplyDelete